cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज की बैठक राठ रोड मोनी मंदिर स्थित कौशल मार्केट में मुख्य अतिथि प्रेम नारायन कौशल एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश चोटाला की देखरेख में ओमप्रकाश सोनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया है और घर -घर जाकर जनगणना कर रहे युवाओं को सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए दयाराम सोनी ने कहा कि समाज के लोगे संगठित होकर रहे और सामूहिक विवाह अपनाएं। सत्यनारायण चुर्खी ने समाज में एकजुटता का माहौल तैयार करने के साथ ही समाज के लोगों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सीताराम जिगनी ने नई कार्यकारिणी के गठन की बात कही। प्रतीक कौशल ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोगों ने एक्साईज ड्यूटी के विरोध में एकजुटता दिखाकर भारत सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। स्वर्णकार समाज के लोगों को चोरी का माल दिखाकर पुलिस उत्पीड़न करती है जबकि समाज के लोगों के साथ घटनाओं का पुलिस खिलासा भी नही कर पाती है। गणेश सोनी, बाबूराम ने युवा कमेटी के गठन का सुझाव रखा। अखिलेश एंेधा, अमित सोनी, महेन्द्र जैसारी, आशीष जैसारी, राघवेन्द्र ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग कारीगर बनकर रह गए है और लाभ पूंजीपति उठा रहे है। उमेश भगवा, प्रदीप, कुंदनलाल ने समाज की पत्रिका प्रकाशित करने पर जोर दिया। समाज की अगली बैठक 8 नम्बर निर्धारित की गई। बैठक में रामबाबू कौशल, आलोक सोनी, माताप्रसाद, रामगुलाम सोनी, हरीबाबू, मुन्ना सोनी, मनोज कुमार, रविन्द्र सोनी, बबलू सोनी, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment