जालौन-उरई। गांव के बीच से निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन को गांव के बाहर से निकाले जाने के लिए गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
तहसील क्षेत्र के गांव छिरिया सलेमपुर प्रधान कामता प्रसाद के नेतृत्व में राकेश कुमार, रोहित पाल, देवेंद्र कुमार, नीतू सिंह, शिवा गुप्ता, उदय सिंह, काशी प्रसाद, भानु प्रताप सिंह आदि सहित लगभग एक सैंकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने मुखमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित एक पत्र उप जिलाधिकारी एसपी यादव को सौंपते हुए बताया कि उनके गांव मध्य से हाईटेंशन लाइन निकाली जा रही है। गांव से हाईटेंशन लाइन निकाले जाने से ग्रामीणों को जान माल का खतरा बना रहेगा। इसलिए उक्त हाई टेंशन लाइन को गांव के बाहर से निकाला जाए। जिससे ग्रामीणों को जान माल का खतरा न रहे।






Leave a comment