cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। स्थानीय कोंच स्टैंड पर सवारियों को भरने को लेकर दो लोगों ने परिचालक से कैश छीनने के प्रयास के साथ गालीगलौज कर मारपीट की कर दी।
चैकी प्रभारी कोंच बस स्टैंड उरई को दिए प्रार्थना पत्र में झांसी के रोडवेज परिचालक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज बस नम्बर यूपी 93 टी.2166 प्रतिदिन की भांति लेकर जा रहा था कि कोंच स्टैंड रोडवेज चैराहे पर रोडवेज बस के सामने इको गाड़ी 5412 लेकर पिंटू और मामा ने लगा दी और जबरन रोडवेज बस से सवारियां उताकर इको गाड़ी में बैठाने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घालय कर दिया और कैश छीनने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Leave a comment