उरई। महिला ने दबंगों पर घर के अंदर घुस कर तोड़फोड़ करने और मकान पर कब्जे प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्थानीय मोहल्ला लहरियापुरवा निवासी गोमती पत्नी भीकम कुशवाहा ने बताया कि उसके पड़ोस राजाराम पुत्र पुनू व उसका लड़का यतेन्द्र नाजायज तरीके से उसके मकान पर कब्जा करने की फिराक में है। गत 18 सितंबर को करीब 11 बजे उसके राहसी मकान पर राजाराम एवं यतेन्द्र ने घर में घुसकर दीवार व दरबाजा तोड़ दिया मना करने पर मां बहिन की गाली गालौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। महिला ने बताया कि मकान का मुकदमा चल रहा है जिसे वह जीत चुकी है। उक्त जगह पर दो मकान है जिसका वह हाउसटैक्स भरती है और पिछले 40 सालों से काविज चली आ रही है महिला ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।






Leave a comment