cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुरा निवासी नंदू उर्फ श्यामजी सिंह एवं मोहल्ला कटरा निवासी इस्त्याक विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे थे। मंगलवार की रात चैकी प्रभारी मनोज सैनी व कोतवाली में तैनात एसआई राम प्रकाश को सूचना मिली कि उक्त दोनों वांछित अभी अपने घर में आराम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वारंटियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां से कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

Leave a comment