cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर 17 वाहनों का चालान किया गया तथा लगभग 10 हजार सम्मन शुल्क वसूला।
मंगलवार की शाम सीओ अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली में तैनात एसआई सलमान अली सहित पुलिस फोर्स द्वारा दोपहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बिना हेलमेट लगाए, सीट बेल्ट लगाकर न चलने, नंबर प्लेटों में मानक के अनुसार नंबर लिखे न मिलने, कागजात आदि पूरे न मिलने पर 17 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों से लगभग 10 हजार रूपए सम्मन शुल्क भी वसूला गया।

Leave a comment