जालौन-उरई। टप्पेबाजी के लिए जालौन कस्बा काफी समय से बदनाम है। फिर भी पुलिस इन घटनाओं की रोकथाम के लिए चाक-चैबंद नही हो पा रही। गुरुवार को दो लोगों को टप्पेबाजी का शिकार होकर नगदी नुकसान झेलना पड़ा। पीड़ितों में एक पशुपालन विभाग का कर्मचारी है।
कस्बे में बैंक से रुपये निकालकर सुरक्षित घर पहुंच पाना टप्पेबाजों के कहर की वजह से मुश्किल काम बना हुआ है। जबकि इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बाद चैकसी के लिए पुलिस और बैंकर्स कई बैठके भी कर चुके हैं। पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहल्ला दलालनपुरवा निवासी दिनेश कुमार स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 70 हजार रुपये लेकर निकले। शायद टप्पेबाजों ने उन्हें बैंक मे ही तड़ लिया और उनके पीछे लग गये। कोतवाली जाने वाले रास्ते पर उन्होंने एक मिस्त्री की दुकान पर अपनी मोटर साइकिल कमी ठीक कराने के लिए रोकी। इसी दौरान घात लगाये बैठे टप्पेबाजों ने मोटर साइकिल की डिग्गी से 70 हजार रुपये निकाल लिये जिसका कोई अंदाजा उनकी कारगुजारी के समय दिनेश को नही हो सका। बाद में जब उन्होंने डिग्गी में रुपये गायब देखे तो उनके हाथ-पैर फूल गये। वारदात की जानकारी उन्होंने कोतवाली में दे दी है।
उधर नारोभास्कर में बब्लू किराना मर्चेंट की दुकान पर खरीददारी के लिए मोटर साइकिल खड़ी करने के दौरान तोपखाना के शब्बीर खान के 12 हजार रुपये किसी ने पार कर दिये इस घटना की भी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।







Leave a comment