06orai05 06orai04रामपुरा-उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक इकाई के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नावर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय के सामने ही क्षेत्र के शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा की लूट खसोट का खुलासा करते हुए उन्हें खुलेआम चोर कह डाला।
इसके पहले जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने शिक्षकों का दिल जीतने वाला भाषण दिया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनका उत्पीड़न करने की कोई मंशा उनकी नही है लेकिन शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल जाकर अपनी ड्यूटी के साथ न्याय करना चाहिए। अगर मौसम की खराबी या किसी अन्य बाजिब वजह से शिक्षक स्कूल नही पहुंच पाते तो उनके खिलाफ इकतरफा एक्शन की नीति लागू नही की आयेगी। शिक्षकों को उन्होंने सलाह दी कि वे बच्चों को बेहतर क्वालिटी का मिडडे-मील खिलवायें और उनके लिए अच्छी ड्रेस व पुस्तकें समय पर मुहैया कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनकी सुविधा का ख्याल करने से ज्यादा पुण्य किसी काम से नही बटोरा जा सकता।
बाद में शिक्षक नेताआंे ने कहा कि बीएसए ने जितनी नेकनीयती झलकाई है अगर उस कसौटी पर खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा का व्यवहार एक प्रतिशत भी खरा हो जाये तो बेसिक शिक्षा विभाग की जय-जयकार हो सकती है। लेकिन वर्मा कानपुर में बैठकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय चलाना चाहते हैं। उन्होंने अपने दलाल क्षेत्र में छोड़ रखे हैं। जो शिक्षकों से उगाही करते हैं।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि वे बच्चों को अच्छी ड्रेस कैसे दें जब खंड शिक्षाधिकारी को मोटा कमीशन देना पड़ता हो। उन्हांेने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी प्रधानाध्यपकों को अपने अनुसार ड्रेस की व्यवस्था नही करने देते। वे दबाव बनाते हैं कि जिसको वे भेजे उसी से ड्रेस खरीदें भले ही उसकी ड्रेस कितनी भी घटिया क्यों न हो।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमेेेेेेें रमेश शुक्ला, महेंद्र सेंगर, नरेंद्र सिंह, शकंर सिंह, अमर सिंह, शक्ति त्रिपाठी और प्रभारानी शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक संघ के अध्यक्ष राममोहन बाजपेयी और संरक्षक हरिओम द्विवेदी ने किया। गोष्ठी की व्यवस्था के लिए मेजबान पूर्व माध्यमिक् विद्यालय नावर की प्रधानाध्यापिका मोहिनी सक्सेना को बीएए और वक्ताओं ने सराहा।

Leave a comment