cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। देश भर में विख्यात भजन गायक अनूप जलोटा की आवाज का जादू महसूस करने का जनपद के निवासियों को भी पहली बार मौका मिलेगा। अनूप जलोटा 27 अक्टूबर को एट के पास राजेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वावधान में पचोखरा धाम में आयोजित भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।
ध्यान रहे कि यह आयोजन हर वर्ष प्रसिद्ध लोक गायक अमरदान और उनकी पत्नी शांति देवी व ग्राम प्रधान गुरूप्रसाद शर्मा की माता जी स्व. राजकुमारी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में हर साल कोई न कोई देश का नामचीन कलाकार आता है।
राजेश्वरम् ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम में पधारने के लिए राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद से भी संपर्क साधा गया है। जिसमें उन्होंने सकारात्मक रुख प्रदर्शित किया है। लेकिन उनका कार्यक्रम अभी तय नही हो पाया है।

Leave a comment