उरई। नवरात्र पर भक्तिमय माहौल के बीच हिंदू-मुस्लिम एकता का खुशनुमा नजारा भी देखने को मिल रहा है। गोपाल गंज में सब्जी मंडी के पास हिंदू-मुस्लिम एकता भंडारा समिति के तत्वावधान में आयोजित किये गये कन्या भोज और भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इस आयोजन में हिंदू और मुसलमान दोनो सम्प्रदाय के समाजसेवियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हाथ बटाया।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। युवा पत्रकार संजय कुरेले, सुभाष लंबरदार, अमन पुरवार, मुकेश कुमार एडवोकेट, अखिलेश जायसवाल, मुवीन मास्टर, पीर मोहम्मद, आनंद गुप्ता, अशोक पांचाल, सुरेश वर्मा, सुनील पांडेय, सुशील गुप्ता, राजकूमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मोहन, दीपक गुप्ता, रामजी गुप्ता, नितिन पुरवार, पंकज अवस्थी, केके सोहानी आदि की मुख्य रूप से सहभागिता रही।







Leave a comment