कुठौंद-उरई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिचैली के प्रांगण में बेसिक शिक्षा के बच्चों की ब्लाॅक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरूवार को संपन्न हुई जिसका समापन ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम यादव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण, राजेंद्र सिंह यादव, राकेश शुक्ला और शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेंद्र चैहान भी मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में लंबी कंूद प्रतियोगिता में मदारीपुर विद्यालय के आनंद को पहला स्थान मिला। बालिकाओं में रौली को 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर नवाजा गया। बालिकों में छोटू बिचैली पहले स्थान पर रहे। ऊंची कंूद बालिकाओं में रोहिणी मदारीपुर को पहला स्थान मिला। गोला फेंक में ताले अब्दुल्लापुर पहले स्थान पर नवाजे गये। कार्यक्रम का संचालन गौतम त्रिपाठी ने किया। आखिर में खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण ने सभी का आभार जताया।






Leave a comment