उरई। चुर्खी रोड पर उरई की तरफ से आ रही बुलेरो जीप ने ग्राम ककहरा के पास टैंपों में टक्कर मार दी जिसमें तीन महिलायें घायल हो गईं।
बताया गया है कि टक्कर इतनी जोरदार लगी कि टैंपों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि टैम्पों पलट नही पाया वरना घायलों की संख्या और बढ़ जाती। घायलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुधा देवी और सिम्हारा निवासी उर्मिला को गंभीर चोटे आई हैं, गांव वालों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।







Leave a comment