06orai11उरई। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने यूनियन के संस्थापक महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिन गुरुवार को विभिन्न आयोजनों के माध्यम् से मनाया। इस दौरान हुई गोष्ठी में किसान नेताओं ने महेंद्र ंिसंह टिकैत के संघर्ष को याद किया और कहा कि किसानों को उनसे हमेशा प्रेरणा और ऊर्जा मिलती रहेगी।
गोष्ठी में सबसे पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। बाद में कार्यकर्ता सामूहिक रूप से जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों को फल वितरण किया।
इसमें डाॅ. केदारनाथ, रामलखन इटा, बृजेश राजपूत, भगवान दास इटौरा, डाॅ. द्विजेंद्र सिंह, रामकुमार पटेल, चतुर सिंह पटेल, परमेश्वरी दयाल, रामपाल सिंह, अजय कुमार दुबे, अरविंद राजपूत, महेंद्र सिंह, चंद्रशेखर राजपूत, परमात्मा शरण, देवेंद्र विजदुवां और राजू मल्थुआ आदि शामिल हुए।

Leave a comment