उरई। झांसी में न्यायालय में पेशी पर आये पांच कैदियों को फरार हो जाने की घटना के बाद जनपद की पुलिस भी चैकन्ना हो गई है। यह घटना बुधवार को हुई थी। जिसे देखते हुए पूरे मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया था।
गुरुवार को जनपद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को एतिहात बरतने के लिए टिप्स दिये। जिसके बाद प्रभारी कोतवाल सुनील तिवारी, ट्रेनी सीओ रजनीश शर्मा और आरक्षी उपेंद्र यादव व चंद्रदेव यादव ने न्यायालय परिसर में जाकर बंदी गृह का सूक्ष्म निरीक्षण किया। बंदी गृह की व्यवस्था में नजर आये सुराख को लेकर उन्होंने बंदी रक्षकों को सतर्कता बरतने की क्लास दी।






Leave a comment