cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जोल्हूपुर-कदौरा हाइवे पर रेलवे फाटक के पास सवारियों से भरी स्कार्पियो असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में एक घायल ने बाद में दम तोड़ दिया।
कालपी के कुछ लोग रिश्तेदारी में कदौरा गये थे। ये लोग जिस स्कार्पियों से वापस लौट रहे थे वह रेलवे फाटक के पहले मंदिर के पास पलट गई। इसकी वजह से बालकराम (35वर्ष) निवासी सिरसाकलार, छोटेलाल (65वर्ष) निवासी गिगौरा, श्यामा देवी (65वर्ष) निवासी मोहल्ला आलमपुर कालपी, रामकुमारी (48वर्ष) निवासी मोहल्ला रामगंज कालपी व मंदा देवी (45वर्ष) निवासी मोहल्ला रावगंज कालपी गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि तीन अन्य लोगों को मामूली चोंटे आई जिन्हें कालपी से प्रारंभिक चिकित्सा के बाद छुटटी दे दी गई। गंभीर घायलों को इलाज इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया था। हालत नाजुक होने की वजह से इनमें से बालकराम ने दम तोड़ दिया।

Leave a comment