रामपुरा-उरई। जगम्मनपुर में ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण के घटिया कार्य पर ग्राम वासियों ने असंतोष जताया है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निर्माण की क्वालिटी सुधरवाने की गुहार लगाई है।
ग्राम प्रधान राहुल मिश्रा और व्यापार मंडल के प्रमुख विजय मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण हटाये बिना हड़बड़ी में रोड निर्माण कराया जा रहा है जिससे इसका कोई उददेश्य पूरा नही होगा। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ के लिए जगह छोड़कर नाली बननी चाहिए लेकिन अतिक्रमण को नजरंदाज करने की वजह से यह कार्य होता नजर नही आ रहा है। सीसी सड़क के नीचे का कोट बिना सीमेंट मसाले के गिटटी-मिटटी मिलाकर किया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।







Leave a comment