0 पनयारा न्याय पंचायत में शासन की योजनायें परखीं एसडीएम-तहसीलदार ने
konch5कोंच-उरई। गांवों में जन चैपालों के माध्यम से अधिकारी सरकारी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देने और उनके क्रियान्वयन की हकीकत परखने की कोशश में लगे हैं जहां जनता अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत करा रही है। ज्यादातर गांवों में बिजली के जर्जर तारों, बिजली के खंभों का न होना, पेयजल समस्या आदि की जानकारी अधिकारियों को दे रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि नीचे लटकते तारों की बजह से उन्हें खेतों में काम करना भी मुश्किल हो रहा है। एसडीएम ने भरोसा दिया कि इस दिशा में बिजली विभाग को लिख कर अवगत कराया जायेगा।
सशक्त गांव विकसित प्रदेश्य अभियान के तहत एसडीएम मोईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने कोंच ब्लॉक की पनयारा न्याय पंचायत के चार गांवों में आज जन चैपालें लगाईं और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जनता को बताया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा तो लगभग सभी गांवों में मिलीजुली समस्यायें आईं। अधिकारियों ने पनयारा, ताहरपुरा, दिरावटी व पडरी गांवों में जन चैपालों का आयोजन किया। एसडीएम ने स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीणों को बताते हुये अपने व्यवसाय खुद खड़े करने के लिये युवाओं को प्रेरित किया, कहा कि सरकार इस दिशा में आर्थिक मदद भी मुहैया करा रही है जिसका लाभ युवाओं को लेना चाहिये। तहसीलदार ने मतदाता सूचियों के जारी पुनरीक्षण में सहयोग करते हुये नव वयस्क मतदाताओं के नाम शामिल कराने की बात कही। इस दौरान जेई विद्युत संजय, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, एडीओ धरनीधर यादव, एडीओ समाज कल्याण वीके निरंजन, सचिव पवन तिवारी, प्रधान राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment