cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शासन के निर्देशानुसार जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतांे में ‘‘सशक्त गाँव विकसित प्रदेश’’ अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर द्वारा ब्लाॅक जालौन की न्याय पंचायत सिकरीराजा की ग्राम पंचायत, सिकरीराजा, सालाबाद, सुढ़ार, देवरी, लहचूरा में 13 अक्टूबर को जन चैपाल आयोजित करेगी। जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा दी जायेगी तथा ग्राम की समस्याओं को सुनकर उनके यथा सम्भव निराकरण के प्रयास किये जायेंगे। इसी दिनांक को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लाॅक नदीगाँव की न्याय पंचायत जगनपुरा, की ग्राम पंचायत धौरपुर, खुटैला, ककरौली, महेशपुरा, मऊ, पचीपुरीखुर्द आदि ग्राम पंचायतों में जन चैपाल लगाई जायेगी तथा उप जिलाधिकारी उरई द्वारा ब्लाॅक डकोर की न्याय पंचायत बड़ागाँव की ग्राम पंचायत, बड़ागाँव, कपासी, काबिलपुरा, गिरथान, भुआ, नुनसाई, उप जिलाधिकारी कोंच द्वारा ब्लाॅक नदीगाँव की न्याय पंचायत जगनपुरा, की ग्राम पंचायत, सिंगपुरा, सलैया बुजुर्ग, जगनपुरा, लाड़ूपुरा उप जिलाधिकारी जालौन द्वारा ब्लाॅक कुठौन्द की न्याय पंचायत रोमई, की ग्राम पंचायातें, खेड़ामुस्तकिल, सीपरीमुस्तकिल, बधावली, मिहौना, रोमईमुस्तकिल, दौलतपुर उप जिलाधिकारी कालपी, द्वारा ब्लाॅक महेवा की न्याय पंचायत चुर्खी की ग्राम पंचायत बमौहोरीखुर्द, बमहौरा, कुकहन, हिम्मतुपुरमुस्तकिल, रिनियाबैदेपुर, भगौरा, सतरहजु, चुर्खी, नादई, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ द्वारा द्वारा ब्लाॅक रामपुरा की न्याय पंचायत मानपुरा, की ग्राम पंचायत उदोतपुरा, छौना, धूता, बहराई, मानपुरा, लिडऊपुर, में जन चैपाल लगाकर ग्राम की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करायेंगे और शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी जायेगी।

Leave a comment