07orai04 07orai05उरई। गत् 5 अक्टूबर को बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के तहत 39 विद्यालयों के धावकों के बीच बैंगलौर में होने वाली क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कराया गया जिसमें आधा दर्जन छात्र चयनित हुए। जालौन जिले के महाविद्यालयों में डीवी काॅलेज के एमए प्रथम वर्ष के छात्र इंजमाम भी इन सौभाग्यशाली विजेताओं में शामिल हैं।
बजरिया निवासी फल विक्रेता पिता के पुत्र इंजमाम में शुरू से ही दौड़ने की लगन रही है। उन्होनें माध्यमिक स्तर की रैलियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसके बाद उनके मन में क्रास कंट्री की विश्वविद्यालय स्तरीय नेशनल रेस में जिले का परचम लहराने की धुन सवार हुई। उन्होंने इंदिरा स्टेडियम की एथलेटिक कोच वर्षा द्विवेदी की देखरेख में प्रैक्टिस की।
कोंच में नेशनल के लिए चयन के रूप में अपने लक्ष्य की दिशा में पहले पायदान पर चढ़ने में सफलता हासिल करने से इंजमाम बहुत खुश हैं। उनका विश्वास है कि 25 अक्टूबर को बैंग्लौर में क्रास कंट्री की नेशनल मीट में वे कोई न कोई उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करके लौटेंगे तांकि उनके जिले और यूनीवर्सिटी का नाम रोशन हो सके। महाविद्यालय के लोग, सहपाठी व अन्य जनपदवासी उनकी कामयाबी की कामना कर रहे हैं।

Leave a comment