जालौन-उरई। विधवा महिला के मकान एवं दुकान पर पुत्री व दामाद द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए की।
तहसील के कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी विधवा रामकली देवी ने उपजिलाधिकारी को शीतला प्रसाद यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसकी सबसे बड़ी पुत्री मंजू देवी पत्नी सत्यनारायण निवासी थाना इकदिल जिला इटावा उसके पैतृक मकान व दुकान पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके चार पुत्रियां तथा पुत्र एक भी नहीं है। वृद्ध होने के कारण तथा कुछ रिश्तेदारों के कहने पर उसकी पुत्री मंजू देवी कुठौंद में उसके घर आकर रहने लगी। धीरे, धीरे उसने अपना पूरा परिवार भी यहीं बुला लिया। पुत्री व दामाद ने मिलकर न सिर्फ उसके मकान बल्कि दुकान पर भी कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं पुत्री व दामाद ने मिलकर उसकी जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच दिया। जब उसने उन दोनों से इसकी पूछतांछ की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट भी प्रारंभ कर दी। अब उसके पास जीवकोपार्जन का कोई दूसरा सहारा न होने से वह भुखमरी की कगार पर है।






Leave a comment