माधौगढ़-उरई। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी एक युवक पड़ोस की लड़की को प्यार के सब्जबाग में फंसाकर विवाह रचाने के नाम पर फुसलाकर ले उड़ा। जबकि घरवालों को अंदेशा है कि उसके चक्कर में उनकी लड़की नादान होने की वजह से फंस गई। लेकिन वह विवाह की बजाय उसका जीवन बर्बाद कर देगा।
पीड़ित ने इसी कारण कोतवाली में अपनी लड़की के अपहरण की तहरीर आरोपित आशीष दुबे के नाम से दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लड़की बरामद करने के लिए आज कई जगह छापेमारी की।







Leave a comment