07orai06उरई। जिले भर में नवरात्र पर दुर्गा झांकियों की धूम मची है। माधौगढ़ क्षेत्र के बंगरा कस्बे के श्रद्धालु भी इस होड़ में किसी से पीछे नही हैं। बंगरा में सजी आकर्षक झांकियों की छटा देखते ही बन रही है।
धार्मिक पर्व कलात्मक प्रतिभा और उत्सव प्रियता के प्रदर्शन के ऐसे अवसर होते है जिनसे कुलीनता की परिभाषा तय की जाती है। बंगरा में छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर और काली माता मंदिर आदि मंदिरों में सजे माता के दरबारों की भव्यता बेहद दर्शनीय है। जिससे इस दूरवर्ती कस्बे के लोगों की सुरुचि और धर्म के लिए समर्पण का पता चलता है।
छोटी माता मंदिर पर माता रानी का दरबार इतना आकर्षक ढंग से सजाया गया कि श्रद्धालु मुग्ध हुए बिना नही रहते। सैकड़ो श्रद्धालुओं का यहां रात में उमड़ना व्यवस्था के कर्ताधर्ताओं के लिए भले ही चुनौती समझा जाये लेकिन वे इतनी सहजता से अनुशासन बनाये रखने में सफल हो रहे है कि पुलिस तक पूरी तरह आश्वस्त और निश्चिंत बनी हुई है।
दुर्गा महोत्सव समिति के कार्यकर्ता विक्कू गुप्ता, विकास श्रीधर, बंगरा प्रधान सोनू महाराज, शिवम दुबे, बड़े पप्पू, अंकुर, आकाश, रोहित, राहुल, पवन, सोमेश, रवि सरकार व्यवस्था बनाये रखने में विशेष रूप से अग्रणी भूमिका अदा कर रहे हैं।

Leave a comment