cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आवाहन पर अनिश्चित कालीन हड़ताल के ग्यारहवें दिन भी इंजी. आरसी पस्तोर की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स के तत्वाधान में जिला परिषद स्थिति लोक निर्माण विभाग परिसर में एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया गया।
ज्ञातव्य है कि विगत माह 27 सितंबर से 4800 ग्रेड पे. की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है जो शुक्रवार के दिन भी जारी रही इस कारण विकास की रीढ़ कही जानी वाली इस जेई इकाई के हड़ताल से वापस न लौटने के कारण विकास कार्य पूरी तरह से बांधित हो गए है और विकास योजनाएं पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। हड़ताल के दौरान संघर्ष समिति के चेयरमेन इंजी. जनार्दन राजपूत ने कहा कि हड़ताल अवधि के दौरान यदि डिप्लोमा इंजीनियर्स काम करते हुए पाया जाएगा तो मार्शल टीम उसके खिलाफ कड़ा रूख अपनाएगी व खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी जेई ने कार्यालय में प्रवेश किया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंडल अध्यक्ष इंजी. वीर सिंह यादव ने सभी क्रांतिकारी साथियों से अपील की है कि हड़ताल पूर्ण मनोयोग से करे। क्योंकि अब अगर हड़ताल शप प्रतिशत सफल नही हुई तो सर्विस सेलरी का नुकसान निश्चित है अब से कदम मिलाकर अपने घोषित उद्देश्य और जायज मांग को पूरा करने हेतु हड़ताल को सफल बनाएं। हड़ताल में सेतु निगम से इंजी. धीरेन्द्र कुमार, इंजी. द्वारिका प्रसाद सिंचाई विभाग, कृष्ण वीर सिंह, इंजी. रामकुमार, हिमांशु बेतवा नगर खंड, इंजी. एमपी पस्तोर, इंजी. एके सिंह, इंजी. राहुल माली, इंजी प्रेमशंकर आदि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सक्सेना ने किया।

Leave a comment