cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। अज्ञात टप्पेबाजों ने बैंक से रूपए निकालकर जा रहे व्यापारी के 90 हजार रूपए उड़ाए। पीड़ित व्यापारी ने टप्पेबाजी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी व्यापारी उमेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से 90 हजार रूपए निकालकर बैग में रखकर बैग को बाइक पर टांग दिया। इसके बाद उसे ब्लाॅक में कुछ काम था तो वह ब्लाॅक में चला गया। जहां उसने बाइक को खड़ी कर अंदर काम करने चला गया। इसी बीच अज्ञात टप्पेबाज बैग सहित उसमें रखे 90 हजार रूपए लेकर भाग निकले। काफी खोजबीन के बाद भी टप्पेबाजों का कहीं पता नहीं चला। बताते चलें, गुरूवार को भी दो अलग अलग घटनाओं में अज्ञात टप्पेबाजों ने बैंक से रूपए निकालकर ले जा रहे दो लोगों के 82 हजार रूपए उड़ा दिए थे। एक के बाद एक ताबड़तोड़ हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं से नगरवासियों में दहशत व्याप्त है।

Leave a comment