उरई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को सदर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उरई क्लब के सौंदर्यीकरण के कार्य का धार्मिक विधि-विधान से शुभारंभ किया।
सदर कोतवाली की व्यवस्था को चाक-चैबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी आज अचानक कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले शिकायत रजिस्टर को देखा। इसमें कितनी शिकायतें प्रतिदिन दर्ज हो रही हैं और निस्तारण के बारे में क्या रिपोर्ट लिखी जा रही है या नही इसका जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर ही शिकायतों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने से बड़े अपराध घटित होने की संभावना पर रोक लग जाती है।
पुलिस अधीक्षक इसके बाद मुंशियाने में प्रवेश कर गये जहां उन्होंने प्रत्येक रजिस्टर का निरीक्षण किया तांकि यह पता चल सके कि इनको अपडेट किया जा रहा है कि नही। उन्होंने प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार तिवारी से कहा कि पुलिस के रजिस्टर इस प्रकार बनाये गये हैं कि अगर वे अपडेट होते रहे तो व्यवस्था चाक-चैबंद बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड कीपिंग पुलिस के कामकाज की जान है। एसपी ने कोतवाली की हवालात को भी देखा। उन्होंने कहा कि हवालात की साफ-सफाई मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुरूप रखी जानी चाहिए। अन्यथा कोतवाल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुनील कुमार तिवारी के अलावा निरीक्षण के समय उपनिरीक्षक सतीश कुमार, एहसान उल्ला, प्रमोद कुमार, सुधीश कुमार, आरक्षीगण उपेंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, शैलेंद्र चैहान, रामबहादुर भी उपस्थित रहे।
कोतवाली के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक उरई क्लब पहुंचे। अंग्रेजों के समय से बने इस क्लब में दरोगाओं के रुकने का इंतजाम है लेकिन क्लब का भवन काफी पुराना हो चुका है। साथ-साथ क्लब में काफी जगह है जिसका सदुपयोग किया जाना है। इसलिए दरोगाओं के आधुनिक गेस्ट हाउस बनाने व पुलिस माॅल बनाने का प्रस्ताव इसमें किया गया है।







Leave a comment