cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकदौरा-उरई। भेड़ी घाट से अवैध रूप से बालू उठाकर बेंचने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तार कर लिया गया।
कदौरा थाना क्षेत्र मौरंग खनन का गढ़ है लेकिन सीबीआई द्वारा अवैध खनन की जांच शुरू किये जाने के बाद कदौरा क्षेत्र में उच्चाधिकारी मौरंग के अवैध खनन और परिवहन के रोक के लिए मुस्तैद हो गई है। इसी के तहत एक दिन पहले कदौरा के तत्काली प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह को एसपी नाप चुके हैं। इसके बाद कदौरा क्षेत्र में घाटों के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर तेज पुलिस गश्त की जा रही है। आज पुलिस की गश्त के दौरान अवैध मौरंग परिवहन में कदौरा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सतीश कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। खनिज अधिनियम के तहत उसे बुक कर दिया गया है।

Leave a comment