उरई। 8 अक्टूबर को होने वाली मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की।
बैठक में जिला जज ने मत प्रतिपादित किया कि इस बार यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण और नगर पालिका विवादों के निस्तारण को प्रमुखता दी जायेगी। साथ ही जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लंबित व्यवहारवाद, भू-राजस्व, स्टांप, पारिवारिक और दाम्पत्य वाद, मोटर दुर्घटना के दावों, वन विभाग, बैंकों की बकायदारी वसूली, टेलीफोन व मोबाइल के पैडिंग बिल, वन अधिनियम और अन्य लघु प्रकृति के आपराधिक वादोें को भी इसमें शामिल किया जायेगा।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताराम, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी अलका भारती, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद और उपजिला मजिस्ट्रेट आलोक यादव उपस्थित थे।







Leave a comment