उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र मेें जालौनी माता जा रहे दर्शनार्थियों से भरा ट्रैक्टर पलट जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये जिनमें कई की हालत नाजुक है।
हादसे में जान गंवाने वाले रामनरेश (55वर्ष) कुठौंद थाने के ही ग्राम ऐकों के निवासी हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इनमें ट्रैक्टर का ड्राइवर विशाल (25वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण, वंदना (15वर्ष) पुत्री तेजसिंह, मोहिनी (21वर्ष) पत्नी जयनारायण, लाली (14वर्ष) पुत्री वीरेंद्र, रामकुमारी (55वर्ष) पत्नी आजाद, गीता (35वर्ष) पत्नी माता प्रसाद, खुमानी (55वर्ष) पत्नी रामेश्वर, ऋषभ (9वर्ष) पुत्र जितेंद्र, विशाल (25वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण, अर्चना (25वर्ष) पत्नी रविंद्र, सावित्री (50वर्ष) पत्नी रामेश्वर, नीलम (10वर्ष) पुत्री जितेंद्र, सावित्री (40वर्ष) पत्नी रामप्रकाश सभी निवासीगण हाजीपुर शामिल हैं जबकि ओमप्रकाश (45वर्ष) निवासी बरी का पुरवा, गीता (35वर्ष) पत्नी माता प्रसाद और आरती (11वर्ष) पुत्री कृष्णकांत को प्रारंभिक चिकित्सा के बाद कुठौंद के प्राथमिक चिकित्सालय से घर भेज दिया है।






Leave a comment