0 प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से 55 बसे और डेढ सौ चार पहिया वाहनों की व्यवस्था -हीरालाल चैधरी
उरई। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की दसवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने जा रही रैली को सफल बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने जालौन से पंद्रह हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए चार सौ बसों के साथ ही इतने ही चार पहिया वाहनों का बंदोवस्त किया है सभी वाहनों को चिन्हित स्थानों पर लगाया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं को सुरक्षित लखनऊ ले जाया जा सके।
बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव हीरालाल चैधरी ने बताया मान्यवर कांशीराम की दसवीं पुण्य तिथि को इतिहासिक बनाने और उनके सपनों को साकार करते हुए फिर से सूबे की सत्ता में बसपा को स्थापित करने के लिए लखनऊ रैली मिशन 2017 का पथ प्रशस्त करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से पांच हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार जनपद जालौन में भी लखनऊ रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, तिलक चंद्र अहिरवार के दिशा निर्देशन में तीनों विधान सभा प्रत्याशियों द्वारा रैली में भीड़ जुटाने के लिए वाहनों को इंतजाम तथा कार्यकर्ताओं को सुरक्षित ले जाने के लिए चिन्हित स्थानों पर वाहन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ रैली में सुरक्षित रूप से आने जाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष टिप्स दिए गए है जिससे किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जनपद जालौन में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 55-55 बसों के साथ ही सौ लेकर डेढ सौ चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होगे। इसके लिए आज से ही चिन्हित स्थानों पर अधिग्रहीत वाहनों को लगाया जा रहा है जिससे कार्यकर्ता आठ अक्टूबर को समय से लखनऊ के लिए रवाना हो सके। जिला महासचिव हीरालाल चैधरी के अनुसार उरई विधान सभा क्षेत्र से जालौन नगर से चार, छिरिया सलेमपुर से दो, धनौरा, खर्रा, मांडरी, कुकरगांव, राहिया, करमेर, ऐर, सैदनगर, पिरौना ,अमीटा, खरूसा, में एक-एक बसों की व्यवस्था की गई है। जबकि औंता, मोहम्मदाबाद, जैसारी कला, कोटरा, पहाड़गांव, पिंडारी, भरसूड़ा, एट, सोमई, गढ़र, में दो-दो बसों की व्यवस्था की गई है जिससे कार्यकर्ता सुरक्षित रूप से रैली में शामिल हो सके। इसके अलावा उरई नगर से एक दर्जन से अधिक बसों से कार्यकर्ता लखनऊ रवाना होगे इसके साथ ही प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से डेढ-डेढ सौ चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ जाएगे। बसों को समय से एवं सुरक्षित लखनऊ के लिए रवाना करने के लिए चिन्हित स्थानों पर सेक्टर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होगे।






Leave a comment