0 ग्यारह बजे से निकाले जायेंगे ताजिया पहुंचेंगे कर्बला
0 ढाई बजे से शुरू होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस
उरई। 12 अक्टूबर के दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन व उसी दिन ताजियों का जुलूस निकलने से दोनों सम्प्रदायों के धार्मिक जलसों को शांति पूर्णसंपन्न कराने के लिये आज शुक्रवार को कोटरा थाने में शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गयी जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों केसाथ ही क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वह दोनोंत्यौहारों को शांति पूर्ण तरीके से मनाकर साम्प्रदायिक सौहार्दकी विरासत को बनाये रखेंगे।
शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुये प्रशिक्षु आईएएस आलोक यादव ने कहा कि ऐसे कई अवसर आये है जब हिन्दू व मुस्लिम समाज के त्यौहार एक ही दिन हुये लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि कस्बा कोटरा में दोनों सम्प्रदायों के बीच में कभी किसी तरह का टकराव नहीं हुआ। शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले मुस्लिम समाज के सभ्रांत लोगों की अगुवायी में मोहर्रम पर्व परताजियों का जुलूस निकाला जायेगा जो कर्बला पहुंचकर समापन होगा। इसकेबाद ढाई बजे से नवरात्रि महोत्सव में दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस काशुभारंभ होगा जो बेतवा नदी पहुंचकर मातारानी की प्रतिमाओंको नदी में विसर्जन करेंगे। बैठक में सीओ सदर डा. जंगबहादुर यादव नेदोनों सम्प्रदायों के लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपनेधार्मिक जलसों में बारूद का प्रयोग न करें ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द कीजो मिशाल कस्बा कोटरा में वर्षों से चली आ रही है उसेकायम रखा जा सके इस पर दोनों धर्मों के लोगों ने अपनी-अपनीसहमति व्यक्त की। बैठक में थानाध्यक्ष एकेसिंह, एसआई विजय प्रताप सिंह,मनीष व्यास, अवनीश व्यास, अंसू अग्रवाल, सम्राट व्यास, रोहितरठा, रज्जाक मुनीर, हाजी निमाज मास्टर, शमशान मुहम्मद, अड्डूमिर्जा, गुड्डू खान सहित अनेकों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment