cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1.pngउरई। विभिन्न थानों में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे कई छुटभैइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 60 एक्सआई एक्ट के तहत उनका चालान कर दिया।
ग्राम कैलिया में पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने गांव के ही निवासी छोटे सिंह को फुटकर बिक्री के लिए देशी शराब के 50 क्वार्टर ले जाते हुए पकड़ा। उधर रेढ़र थाने के एक एसआई नरेश सिंह पाल ने ग्राम रूरा सिरसा में 96 क्वार्टर शराब मोटर साइकिल से बिक्री के लिए ले जाते समय पकड़ लिया। जिसका चालान 60 एक्सआई एक्ट मेें कर दिया गया है। साथ ही उसकी मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है।
थाना डकोर के एचसीपी उमाशंकर ने जैसारी कला के पास गांव के निवासी कैलाश का उस समय पकड़ लिया जब वह प्लास्टिक की केन में पांच लीटर कच्ची शराब बेचने के लिए ले जा रहा था।

Leave a comment