जालौन-उरई। अज्ञात बाइक चोरों ने पुलिस चैकी के ठीक नीचे से एक बाइक उड़ाई। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह लगभग 7 बजे सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गया था। चैकी के नीचे ढलान पर बाइक खड़ी कर सब्जियां खरीदने लगा। इसी बीच अज्ञात बाइक चोर उसकी बाइक उड़ा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला।






Leave a comment