जालौन-उरई। क्षेत्रीय ग्राम कुंअरपुरा में डेंगू के चलते अधेड़ की मौत हुई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी अच्छेलाल (48) लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। लगभग 4 दिन पूर्व उसके परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी उसकी हालत न संभलने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। जहां पता चला कि उसे डेंगू है। इसी बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।






Leave a comment