कोंच-उरई। नदीगांव विकास खंड की न्याय पंचायत नावली की एक अहम् बैठक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के रूप में संपन्न हुई जिसमें तमाम विंदुओं पर चर्चा के बाद एक लाइन बनी कि विभागीय सूचनाओं के आदान प्रदान का एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाये ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने में मदद मिल सके।
ग्राम परासनी के प्राथमिक विद्यालय में एनपीआरसी केशवदास निरंजन की अध्यक्षता एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री राजेन्द्र भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न गोष्ठी के दौरान निकल कर आये विंदुओं पर कहा गया कि विधानसभा चुनाव 2017 में जिन स्कूलों में बूथ बनाये गये हैं उनकी दीवार पर पेंटिंग कर एनपीआरसी नावली के व्हाट्सअप पर डाले जायें। अर्द्ध बार्षिक परीक्षा 15 से 25 अक्टूवर के बीच करा लेना सुनिश्चित करें, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक तीन-तीन करा कर उनके फोटो तीन दिन के अंदर जमा करें, कमजोर छात्रों की कक्षावार सूची बनायें व उन्हें सप्ताह में कितना सिखाया गया उसकी सूचना भी भेजें ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके। इस दौरान रजनीदेवी, उदयसिंह कुशवाहा, कमलसिंह, नीतेश श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, मनीष कुमार सिंह, जावेद अहमद, दयाशंकर प्रजापति, ज्योति, भारतसिंह, विनय मिश्रा, कमलेश, कमलादेवी आदि मौजूद रहे।






Leave a comment