जालौन-उरई। दशहरा के अवसर पर श्रीबाराहीं देवी मेला मैदान में रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन व आधुनिक आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी दशहरा मेला समिति की बैठक के दौरान दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा व कोषाध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दी।
मोहल्ला गोविंदेश्वर स्थित रामलीला भवन पर दशहरा मेला समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता मंे संपन्न हुई। समिति के संयोजक श्री प्रेमदास गुप्ता उर्फ भूरे मामा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष दशहरा हर वर्ष की अपेक्षा अधिक धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संदीप कौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। वहीं कोषाध्यक्ष गोरीश द्विवेदी ने दशहरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा के दिन अपराहन ढाई बजे राम बारात रामलीला भवन से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, झंडा चैराहा, बस स्टैंड, कांजी हाऊस, देवनगर चैराहा होते हुए कोतवाली के पीछे श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड पर पहुंचेगी। जहां बुंदेलखंड के महान रंगमंचीय कलाकारों द्वारा रावण वध की लीला मंचन किया जायेगा। इसके उपरांत रावण के पुतले के दहन में आधुनिक एवं देशी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के व्यवस्थापक अनिल पुरवार एवं धर्मेंद्र दीबौलिया ने संयुक्त रूप से कहा कि दशहरा मेला को देखते हुए श्रीबराहीं देवी मेला मैदान को साफ करवाया जा रहा है। इसके अलावा मंच और रावण पुतला दहन के स्थान के चारों ओर बैरीकेटिंग की जा रही है। जिससे कोई हादसा न हो सके। इस मौके पर राजा सिंह सेंगर, सोनू चैहान, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप द्विवेदी, उदयभान वर्मा, विपुल दीक्षित, गौरव गुर्जर, लालू गुप्ता, वैभव अग्रवाल, संतोष केजी सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।






Leave a comment