cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1.pngउरई। घर में अकेली महिला को सोते समय दबोच कर गांव के ही बहशी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के प्रतिरोध करने पर उसने हाथापाई कर दी। यह घटना सिरसाकलार थाने के दमरास गांव में रात के समय हुई। महिला का पति मजदूरी करता है और वह घटना के समय गांव से बाहर था। महिला के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग इकटठा हो गये और उन्होंने मारते हुए उसे बाद में पुलिस को सौंप दिया। आरोपी का नाम अरविंद बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव सिंह ने बताया कि तहरीर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक का चालान किया जा रहा है।

Leave a comment