जालौन-उरई। हार जीत की बाजी लगा रहे चार जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों के पास से लगभग 4 हजार रूपए नगद व एक अदद ताश की गड्डी बरामद की।
कोतवाली में तैनात एसआई सलमान अली को सूचना मिली कि क्षेत्रीय गांव उरगांव में गांव से बाहर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी में फड़ से एक अदद ताश की गड्डी बरामद की। इतना ही नहीं पुलिस ने जुआरियों के पास से लगभग 4 हजार रूपए नगद भी बरामद किए। पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम प्रभाकर, कैलाश बाबू, विनय कुमार तथा नसीम निवासी ग्राम उरगांव बताए।






Leave a comment