cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बिजली के मामले में बुंदेलखंड को स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुये चैबीसों घंटे बिजली मुहैया कराये जाने के नाम पर वाहवाही बटोरने की कोशिश करने बाली सपा सरकार धरातल पर बिल्कुल फेल साबित हुई है और पूरी गर्मी घनघोर बिजली कटौती कर जनता का रुलाया गया है। अब हालांकि कुछ मौसम में कुछ ठंडक भले ही आ गई हो लेकिन रात्रिकालीन इमरजेंसी कटौती के नाम पर जनता को हलकान करने का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है जिसके चलते रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी और अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने पिछले दिनों तहसील दिवस में आये सीडीओ एसपी सिंह को पत्र देकर इस कटौती को समाप्त किये जाने की मांग की गई थी। उक्त पत्र की रोशनी में एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने डीएम जालौन को पत्र लिखते हुये दशहरा, नवरात्र, मुहर्रम, दीपावली आदि त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये की जा रही विद्युत कटौती को बंद कराने की संस्तुति की है।

Leave a comment