0 बीएसए ने स्कूल पहुंच कर शिक्षिकाओं को लगाई फटकार
0 मामला लौना स्कूल में टीचर्स पतियों के बीच युद्ध का
konch10कोंच-उरई। पिछले दिनों विकास खंड कोंच के ग्राम लौना स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात महिला टीचर्स के साथ आने बाले उनके पतियों के बीच झगड़े की नौबत बनी थी जिसे लेकर प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका ने स्कूली बच्चों को दो गुटों में बांट कर एसडीएम के यहां क्रॉस शिकायत की थी। इस झगड़े में बेसिक शिक्षा विभाग के जिले के मुखिया बीएसए ने बीच में पड़ते हुये आज लौना स्कूल में पहुंच गये जहां उन्होंने दोनों महिला टीचर्स को सख्त वार्निंग दी है कि अगर अब लड़ी तो सीधा सस्पेंशन ही होगा।
शिक्षा के मंदिरों को अब युद्घ के अखाड़ों का रूप अख्तियार करते देखा जा रहा है, लौना प्रथमिक पाठशाला में इसका नजारा पिछली 26 सितंबर को देखने को मिला। जहां दो महिला टीचर तैनात हैं और दोनों के पति वहां आकर झगड़ बैठे। प्रधानाध्यापिका मायादेवी और सहायक नीतू पांचाल के पति भैयालाल वर्मा और केशव पांचाल अपनी टीचर पत्नियों के साथ आते हैं और विद्यालय में दोनों रोज ही झगड़ते हैं। बताते हैं कि उस दिन भी दोनों आये थे और रोज की तरह झगड़ने लगे। इसके बाद टीचर्स ने स्कूल के दर्जनों बच्चों को साथ लिया और पहुंच गईं तहसील जहां उन्होंने एसडीएम मुईनुल इस्लाम को अलग अलग प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दूसरी टीचर के पति दिन भी मोबाइल बजाते हैं और अश्लील बातें करते हैं जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। उस दिन तो हद ही हो गई, जब ऐसा करने से रोका गया तो आरोप है कि मारपीट की नौबत बन गई। वहां सवाल यह खड़ा हुआ कि इस तरह के माहौल में जहां आपसी झगड़े में न केवल पढाई होती है बल्कि मासूम बच्चों को मोहरा बनाने से उनके भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। बहरहाल, इस मसले पर बीएसए की संजीदगी देखने लायक रही, उन्होंने स्कूल जाकर दोनों टीचर्स की अच्छी खबर ली है।
बीएसए ने धंजा पूर्व माध्यमिक विद्यालय को पाया चकाचक
धंजा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीपकुमार पांडेय ने 12.40 बजे औचक निरक्षण किया, विद्यालय की चाक चैबंद व्यवस्था देख उन्होंने प्रधानाध्यापक रामशंकर छानी एवं स्टाफ के समस्त अध्यापकों तथा अनुदेशकों की पीठ थपथपायी। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता, मिड-डे मील की गुणवत्ता व विद्यालय की व्यवस्थाएं देख कर बीएसए खुश हो गये। भारत विकास परिषद् शाखा कोंच में भारत को जानो प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों की टीमों ने जूनियर स्तर में भाग लिया था जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा के कक्षा 8 के छात्र संजीव कुमार कुशवाहा एवं छात्रा रोशनी कुशवाहा को प्रथम स्थान पाने पर बीएसए ने बधाई दी। आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि 16 अक्टूवर को झांसी में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त करके धंजा विद्यालय एवं बेसिक शिक्षा विभाग का नाम रोशन करेंगे। बीएसए ने ग्राम प्रधान धंजा जगत सिंह कुशवाहा को विद्यालय में और अधिक सहयोग करने की सलाह दी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर कुहावहा एवं ग्राम प्रधान जगत सिंह कुशवाहा को सहयोग के लिए उन्होंने बधाई दी।

Leave a comment