cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शनिवार को जिला और तहसील मुख्यालयों पर आयोजित हुई मासिक राष्ट्रीय लोक अदालतों में 3670 मुकदमें निस्तारित किये गये। मोटर वाहन दुर्घटना के दो दावो में पीड़ितों को साढ़े नौ लाख रुपये का क्लेम बीमा कंपनियों से दिलाया गया। आपराधिक मामलों में 1 लाख 61 हजार 670 रुपये का अर्थदंड राजकीय कोष में जमा कराया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अलका भारती ने दी। उन्होंने बताया कि जिला जज प्रदीप कुमार कंसल की अध्यक्षता में जनपद में हुए इस आयोजन में स्वयं जिला जज ने 9 मुकदमे समझौता कर निपटाये जिनमें मोटर वाहन दुर्घटना के उक्त दोनों दावे शामिल हैं।

Leave a comment