cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। उपजिलाधिकारी द्वारा मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण तिथि को क्षेत्रीय बूथों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अनुपस्थित मिले बीएलओ तथा पदाभिहीत अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण भी मांगा।
छत्रसाल इंटर काॅलेज में पांच बूथों में से दो बीएलओ उपस्थित रहे तथा अन्य अनुपस्थित रहे। सुढ़ार व सालाबाद में सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित तथा पदाभिहीत अनुपस्थित मिले। सोनई, परवई, मलकपुरा, छिरिया सलेमपुर, दमां व औरेखी में सभी बीएलओ व पदाभिहीत अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बूथों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ व पदाभिहीत अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के साथ ही कार्यवाही भी की जाएगी। इसके अलावा अन्य बूथों पर भी अनुपस्थित रहे बीएलओ एवं पदाभिहीत अधिकारियों की रिपोर्ट मंगवाकर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ एवं पदाभिहीत अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विशेष पुनरीक्षण तिथियों में सभी बीएलओ व पदाभिहीत अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की हीला हवाली अथवा लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a comment