जालौन-उरई। अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात्रि देशी शराब की दुकान की शटर तोड़कर उसमें रखे 8 हजार रूपए नगद सहित 30 क्वार्टर शराब के उड़ाए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। तभी रात्रि में अज्ञात बदमाश उसकी दुकान की शटर के कुंडे तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने दुकान की गोलक में रखे बिक्री के 8 हजार रूपए नगद सहित 30 क्वार्टर शराब के भी पार कर दिए।






Leave a comment