जालौन। आनंदी बाई हर्षे बालिका विद्या मंदिर में आयोजित ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में शालिनी तथा आकांक्षा लाक्षाकर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्थानीय आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कला, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण, संगीत, चित्रकला आदि विषयों में विभिनन माॅडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शित किए गए माॅडलों में ज्वालामुखी, सौरमंडल की संरचना, वैदिक गणित, पर्यावरण संरक्षण, कृषि की नवीन पद्धतियां, अंग्रेजी एवं कला कृतियों की संरचना आदि को विशेष रूप से सराहा गया। निर्णायक समिति में शामिल सुजीत श्रीवास्तव, मंगल सिंह, डाॅ. अवनीश दीक्षित, सचिन अवस्थी, मनीष देशपांडे, सुरभि ़िवेदी, मालिनी गुप्ता एवं प्रगति चैहान द्वारा माॅडलों का निरीक्षण कर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिए गए। जिसमें विभिन्न विषयों को लेकर बनाए गए माॅडलों में शालिनी एवं आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विज्ञान विषय में कशिका अग्रवाल, भौतिक विज्ञान में रक्षा कुशवाहा, रसायन विज्ञान में सिमरन सोनी, जीव विज्ञान में अमरीन, अंग्रेजी विषय पर बनाए माॅडल में अपराजिता शर्मा एवं निकिता कोष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीं, हिंदी विषय पर बनाए माॅडल में गौरी दुबे एवं भावना यादव, कम्प्यूटर में सौम्या, चित्रकला में डोली जाटव एवं कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य उमा अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।






Leave a comment