जालौन। उपजिलाधिकारी द्वारा मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण तिथि को नगर के 44 बूथों में लगभग एक दर्जन से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बीएलओ द्वारा जनगणना रजिस्टर तथा बीएलओ रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण न मिलने पर उन्होंने संबंधित बीएलओ को कड़ी फटकार लगाते हुए अपूर्ण प्रविष्टियांे को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

jalaun1
उपजिलाधिकारी द्वारा जालौन बालिका इंटर काॅलेज, तहसील, ब्लाॅक परिसर, बाल विकास परियोजना कार्यालय सहित नगर के लगभग एक दर्जन से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी बूथों पर बीएलओ तथा पदाभिहीत अधिकारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान जनगणना रजिस्टर तथा बीएलओ रजिस्टर को चेक किया गया, तो कई बूथों पर बीएलओ द्वारा उनकी प्रविष्टियां पूरी नहीं की गई थीं। जिस पर उन्होंने संबंधित बीएलओ तथा पदाभिहीत अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अपूर्ण प्रविष्टियों को अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने सभी बीएलओ एवं पदाभिहीत अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विशेष पुनरीक्षण तिथियों में सभी बीएलओ व पदाभिहीत अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की हीला हवाली अथवा लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a comment