उरई -गिरथान के पास शनिवार को देर रात हाईवे पर खड़े लोडर में तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों वाहन पलट कर खाई में जा गिरे .इस दौरान लोडर के पासऔर सड़क पर सो रहे ड्राइवर और हेल्पर की ट्रक के नीचे दाब कर मौत हो गई .
नेशनल हाई वे पर टमाटर लाद कर जा रहे पिकप यूपी 30टी 9227 में गिरथान के पास कोई खराबी आ गई जिससे ड्राइवर ने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी और सुबह के इंतज़ार में वह चादर बिछा कर हेल्पर के साथ सो गया .इसी बीच ट्रक यू पी 78 7976 गुजरा .ट्रक की स्पीड काफी तेज थी और उसका ड्राइवर शायद खड़े लोडर को देख नहीं पाया .करीब पहुँचने पर लोडर खड़ा देख कर वह हड़बड़ा गया और ट्रक से नीचे कूद पड़ा .तब तक ट्रक रफ़्तार मे ही लोडर पर चढ़ गया जिससे दोनों गाडियाँ पलट गई और लुढ़कते हुए खंदक मे चली गई .इसमे लोडर के ड्राइवर और हेल्पर की ट्रक की नीचे दब जाने से मौत हो गई .सुबह पहले एक ही शव दिखाई दे रहा था .बाद मे जब पुलिस ने क्रेन मँगवा कर गाडियाँ खंदक से वाहर खिंचवाई तब ट्रक के नीचे दबा एक और शॉ बाहर आ गया .






Leave a comment