k8
कोंच। कल धनुताल के मैदान में संपन्न होने बाले दशहरा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जहां रामलीला से जुड़े लोगों की टीमें लगी हैं वहीं पालिका चेयरपर्सन विज्ञान विशारद सीरौठिया के निर्देशन में पालिका कर्मियों की पूरी फौज दशहरा मैदान को दुरूस्त करने तथा साफ सफाई करने में लगी है। प्रशासन भी इस मेले और इसमें जुटने बाली तकरीबन पच्चीस हजार की भीड़ को देखते हुये अपनी तैयारी को छेद रहित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहता है। आज शाम प्रशासनिक अमले ने भी मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं। कोंच के नामी गिरामी दशहरा मेला में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में कई संस्थायें जुटी हैं। रामलीला समिति और उसकी उप समिति सीनरी विभाग के लोग सुधीर सोनी, सीताशरण पटेल, नवनीत गुप्ता, राहुल तिवारी, कल्लू यादव, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष तिवारी, मुन्नालाल चौधरी, पवन अग्रवाल, भोले अग्रवाल, रामसहाय सेठ आदि व्यवस्थाओं में लगे हैं। इधर, एसडीएम मुईनुल इस्लाम व सीओ एके शुक्ल ने भी आज मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं और स्थानीय कोतवाली पुलिस को जरूरी निर्देश दिये। कल सिंहवाहिनी मेले के दृष्टिïगत अधिकारियों ने मंदिर और वहां तक के पहुंच मार्ग का भी निरीक्षण किया।

Leave a comment