कोंच। रावण-मेघनाद के पुतलों का निर्माण जब सल्ले वहीद किया करते थे तभी से उनके सहायक के रूप हाजी हुसैन पुतला निर्माण में जुटे हैं। हालांकि अब हुसैन की आयु 76 बर्ष है और शारीरिक शिथिलता के कारण कड़ा परिश्रम उनसे भले ही न बनता हो लेकिन पुतला निर्माण करने बाले कारीगरों को अभी भी उनसे निर्देश प्राप्त करने होते हैं। हुसैन बताते हैं कि उन्होंने बड़ी लगन और बारीकी से यह विधा सीखी है और अब छोटों को ज्ञान बांटने में लगे हैं ताकि बर्षों पुरानी इस परंपरा को जीवंत रखा जा सके।






Leave a comment