उरई। नेशनल हाईवे पर रविवार को सुबह गिरथान के पास खड़े लोडर में झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर चादर बिछाकर सो रहे ड्राइवर और खलासी की ट्रक के नीचे दब जाने से मौत हो गई। लोडर में टमाटर भरा था। रास्ते में इंजन में आई खराबी की बजह से लोडर खड़ा हो गया। जिसके कारण सुबह मिस्त्री के मिलने के इंतजार में ड्राइवर और कंडक्टर लोडर के पास ही चादर बिछाकर सोने लगे तभी यह हादसा हो गया। बाद में मृतकों की पहचान हरदोई जिले के बिलग्राम निवासी सौरभ (23वर्ष) और जितेन्द्र सिंह (40वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके परिवार वालों को फोन पर हादसे की जानकारी दी और दोनों के शव सील करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

acc1acc2acc3acc4

एक अन्य दुर्घटना में आटा थाना क्षेत्र में गुरू का इटौरा से लौट रहे ट्रक के पलट जाने से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 4 महिलाओं की हालत बेहद गंभीर है। कोंच निवासी इन महिलाओं के नाम गायत्री, मल्लो, रागिनी और कस्तूरी बताए गए हैं। घायलों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Leave a comment