• एसडीएम तहसीलदार ने किया बूथों का निरीक्षण
    कोंच। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों के जारी पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानने के लिये आज बूथों पर मनाये गये बिशेष दिवस के मौके पर बीएलओज ने बूथों पर रह कर वोटों की घटा बढी की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। एसडीएम मुईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने कस्बे तथा ग्रामीण अंचलों के कई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओज को जरूरी हिदायतें दीं।

k9मालवीय नगर बूथ पर पहुंचे एसडीएम मुईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने बीएलओज के अभिलेख चेक किये तो तमाम खामियां उन्हें नजर आईं। उन्होंने बीएलओज को निर्देश दिये कि उन्हें अपना एक रजिस्टर बनाना चाहिये जिसमें उनके भाग में आने बाले प्रत्येक घर के छोटे बड़े सभी सदस्यों का ब्यौरा अंकित करना चाहिये। उन्होंने बताया कि इस रजिस्टर से उन्हें इस बात में मदद मिलेगी कि कितने सदस्य बालिग हैं और कितने नाबालिग, जो अट्ठारह बर्ष से ऊपर के हैं उन्हें वोटर लिस्ट का हिस्सा होना चाहिये। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2017 को जो भी युवा 18 बर्ष के हो रहे हों उन सभी के प्रपत्र-6 भर कर उन्हें वोटर बनाना है। इसके अलावा जो मर गये हैं या कहीं अन्यत्र माइग्रेट कर गये हैं उन्हें सूची से हटाना है, सूची में व्याप्त त्रुटियों की भी दुरुस्ती के निर्धारित प्रपत्र भर कर उन्हें सूची से हटाना है। इस दौरान बीएलओ अशोककुमार, राममोहन, सीताराम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment