उरई। कालपी सर्किल में बेतवा के घाटों पर प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध खनन की लत नहीं छोड़ पा रहे छिछोरों को पस्त करने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। शनिवार व रविवार की दरमियानी रात कालपी पुलिस ने मौरंग घाट से लोड होकर आ रहे तीन ट्रक रोक कर उनके चालकों का चोरी और चोरी का माल रखने की धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार चालकों में शामिल हैं मुकेश निवासी ऊसराहार जिला इटावा, जयवीर सिंह निवासी राजपुर कर्ना जिला कन्नौज और धरमवीर सिंह निवासी गढ़ी चैगिया जिला इटावा।






Leave a comment